झारखंड

Jharkhand CM residence: कांके रोड पर बनेगा नया मुख्यमंत्री आवास, सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन संग रखी आधारशिला

राजधानी रांची को मिला नया तोहफा

Jharkhand CM residence: खबर झारखंड की राजधानी रांची से है जहां मुखिया मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में अब एक नया सीएम हाउस बनने जा रहा है। बतादें कि कांके रोड स्थित इस परिसर में सोमवार को झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

पूजा-पाठ के साथ हुआ भूमि पूजन

[caption id="attachment_81412" align="alignnone" width="384"] Jharkhand CM residence:[/caption] बतादें कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भूमि पूजन किया। इस शुभ अवसर पर राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पूजा के बाद निर्माण कार्य को शुभ संकेत मानते हुए विधिवत शुरुआत की गई।

आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

मिली जानकारी के अनुसार नया मुख्यमंत्री आवास अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा। सुरक्षा के साथ-साथ इस भवन में ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर निर्माण किया जाएगा। जल संरक्षण, सौर ऊर्जा और हरियाली को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी जिससे पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी नई रफ्तार

राज्य सरकार का मानना है कि नया सीएम हाउस प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और बेहतर बनाएगा। यह भवन न केवल कार्यक्षमता बढ़ाएगा, बल्कि झारखंड की पहचान और उसकी विकासशील सोच का प्रतीक भी होगा। यह एक ऐसा केंद्र बनेगा जहां से राज्यहित के फैसले लिए जाएंगे। [caption id="attachment_81415" align="alignnone" width="325"] Jharkhand CM residence:[/caption]

कल्पना सोरेन की सक्रियता बनी चर्चा का विषय

Jharkhand CM residence: बतादें कि इस आयोजन में विधायक कल्पना सोरेन की उपस्थिति और भागीदारी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही। उनकी बढ़ती सक्रियता को झारखंड की राजनीति में एक सशक्त महिला नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। उनके साथ खड़े रहकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह संदेश भी दिया कि राज्य की नीतियों में अब महिलाओं की भागीदारी और भी मजबूत होगी।