Jamshedpur Suicide Case: झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 23 साल की भारती कुमारी का शव फांसी पर लटका मिला। भारती ने 2 शादी की थी। भारती सिदगोड़ा स्थित एल फोर-9 क्वार्टर में दूसरे पति डेविड के साथ रहती थी।
घटना शुक्रवार रात की है। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इधर, मृतका के पहले पति ने भारती की हत्या का आरोप उसके दूसरे पति पर लगाया।
2017 में हुई थी पहली शादी
2017 में भारती का अमित मुखर्जी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि पिछले 3 सालों से वह डेविड के साथ रह रही थी। घटना से एक दिन पहले भारती, डेविड की मां और भाई के साथ चाईबासा गई हुई थी। शुक्रवार को वह अकेले सिदगोड़ा लौट आई। घटना के वक्त घर का दरवाजा खुला था।
Read More:
Latehar Adiwasi CM Soren: लातेहार के आदिवासी कार्यकर्ता लालमोहन सिंह खेरवार की गंभीर स्थिति, सीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Jamshedpur Suicide Case: दोस्त ने देखा शव
बता दे कि डेविड के एक दोस्त ने सबसे पहले भारती को फांसी पर लटका देखा। उसके बाद भारती को तुरंत मर्सी अस्पताल बारीडीह ले जाया गया। वहां से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप
भारती गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप में काम करती थी। उसके पहले पति अमित मुखर्जी का आरोप है कि भारती की गला दबाकर हत्या की गई। उसके बाद में उसे फांसी पर लटकाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।