सुप्रीम कोर्ट में CM हेमंत सोरेन की ईडी समन याचिका पर 11 मई को सुनवाई
CM Hemant Soren:सुप्रीम कोर्ट में ईडी के समन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्या बागची की पीठ में इस मामले की सुनवाई तय थी, लेकिन समयाभाव के कारण टल गई। अब इस याचिका पर 11 मई को सुनवाई होगी।
[caption id="attachment_139740" align="alignnone" width="1196"]CM Hemant Soren:ट्रायल जारी रखने का निर्देश दिया गया
सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है।हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें ईडी के समन की अवहेलना मामले में निचली अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से राहत दी गई थी, लेकिन ट्रायल जारी रखने का निर्देश दिया गया था।
CM Hemant Soren:सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई होगी
ईडी का कहना है कि सोरेन को कई समन जारी किए गए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था।ईडी अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में अगले सप्ताह सुनवाई होगी।
मामले में सीबीआई जांच
जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की बेंच ने सोमवार को आंशिक सुनवाई के बाद विस्तृत सुनवाई अगले सप्ताह तय की है। हाई कोर्ट ने 11 मार्च को इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
READ MORE: पंजाब में ‘पुरस्कार नीति’ शुरू: गैंगस्टरों पर जनता के साथ वार