गांडेय में धूमधाम से संपन्न हुई मां काली की पूजा, श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया
भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर सोमवार की मध्यरात्रि को मां काली की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. इस अवसर पर गांडेय के मोहदा मोड़ स्थित हरिजन टोला, डोकीडीह पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित काली मंदिर, चितरपोकी काली मंदिर तथा बरमसिया-2 पंचायत के चौरा गांव स्थित मंदिर में भक्तों ने माता काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. सभी मंदिरों में स्थानीय परोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई. पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
वहीं मंगलवार को मोहनपुर काली मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया. मेला में मनिहारी, चाय-नाश्ता, बच्चों के खिलौने सहित अन्य दुकानों की रौनक रही. मेला में मोहनपुर, ओझाडीह, मंडरो, असहना सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. मंगलवार को हवन व पूर्णाहुति के बाद माता काली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया
यह भी पढ़ें: गढ़वा उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश