Shimla Home-Stay Registration Portal: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में होम-स्टे पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा- पोर्टल के माध्यम से अब लोग घर बैठे ही होम-स्टे का पंजीकरण कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है।
कारोबारियों को नहीं किया जाएगा परेशान
CM सुक्खू ने स्पष्ट किया कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) के नाम पर होटल और होम-स्टे कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाएगा। साथ ही पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि फायर NOC लंबित होने की स्थिति में भी होम-स्टे और होटल इकाइयों के पंजीकरण को न रोका जाए। ऐसे मामलों में प्रोविजनल पंजीकरण दिया जाए, ताकि कारोबार सुचारू रूप से चलता रहे ।
[caption id="attachment_131877" align="alignnone" width="534"]
शिमला में होम-स्टे पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ[/caption]
पर्यटन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल
CM सुक्खू ने कहा- राज्य सरकार हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कोशिश कर रही है। किसी भी तरह की आपत्तियों के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
Shimla Home-Stay Registration Portal: होम-स्टे योजना शुरू
प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए ‘पर्यटन से स्वरोजगार’ के उद्देश्य से होम-स्टे योजना शुरू की गई है। इस योजना का मकसद ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। CM ने बताया- योजना के दायरे का विस्तार किया जाएगा। इसे शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।