हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर शाम ठियोग स्थित ताज होटल में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस अहम बैठक में आगामी चुनावी रणनीति से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक कई मुद्दों पर गहन मंथन हुआ।

करीब एक घंटे चली अहम बैठक

मुख्यमंत्री सुक्खू शाम करीब 6:30 बजे ठियोग पहुंचे, जहां ताज होटल में उनकी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में चर्चा चली। बताया जा रहा है कि यह बैठक संगठन और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम रही।

केसी वेणुगोपाल

चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर फोकस

बैठक के दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अब तक के कामकाज का ब्यौरा भी साझा किया।

सूत्रों के मुताबिक, निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा, दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति और विभिन्न बोर्ड-निगमों में नए पदाधिकारियों की तैनाती पर भी चर्चा की गई। यह बैठक संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। केसी वेणुगोपाल का यह हिमाचल प्रदेश का पहला दौरा है। वे एक दिन पहले ही शिमला पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनका स्वागत किया था।

दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आगे की रणनीति पर संकेत

सूत्रों की मानें तो दोनों मंत्रियों के बीच इस बैठक में कुछ अहम निर्णयों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। आने वाले दिनों में संगठनात्मक बदलाव और सरकार के विस्तार को लेकर बड़े फैसले सामने आ सकते हैं, जो प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेंगे।