आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हुआ दाहोद
Dahod Tiranga Yatra: दाहोद शहर में आज देशभक्ति और एकता का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तिरंगे और सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस यात्रा का आयोजन सेवानिवृत्त भारतीय सैनिकों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य देशवासियों से किए गए वादों को याद दिलाना और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दर्शाना था।
[caption id="attachment_82197" align="alignnone" width="300"]
Dahod Tiranga Yatra:[/caption]
ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन हमलों पर सेना का पलटवार
पूर्व सैनिकों ने बताया कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के जवाब में भारतीय सेना ने
'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस पर पूरे देश को गर्व है। तिरंगा यात्रा इसी सैन्य शौर्य और बलिदान के समर्थन में निकाली गई।
read more:
कौशांबी में दिनदहाड़े लूट, भागते समय गिरा रुपयों से भरा बैग, राहगीरों ने भी लूटे नोट
यात्रा का मार्ग और भारत माता की आरती
यह यात्रा दाहोद एपीएमसी से शुरू होकर सरदार चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई। समापन से पूर्व पूर्व सैनिकों और आमंत्रित अतिथियों ने भारत माता की आरती की और सैनिकों के सम्मान में भावनात्मक श्रद्धांजलि दी।
सभी वर्गों की सहभागिता
इस यात्रा में बिना किसी जाति या धर्म भेदभाव के शहर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्य सड़कें देशभक्ति से गूंज उठीं। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के त्याग को समर्पित रही।
राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति
[caption id="attachment_82198" align="alignnone" width="300"]
Dahod Tiranga Yatra:[/caption]
Dahod Tiranga Yatra: इस आयोजन में दाहोद सांसद जशवंत सिंह भाभोर, विधायक कनैयालाल किशोरी, केंद्रीय मंत्री बच्चूभाई खाबड, बैरिया विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष पर्वत डामोर, नगर पालिका अध्यक्ष देसाई, उपाध्यक्ष श्रद्धा भडंग, पार्षदगण, और अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
read more:
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक