गुजरात
CM Bhupendra Patel Handball: गुजरात के मुखिया भूपेंद्र पटेल ने भुज में राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन
भुज में राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
CM Bhupendra Patel Handball: गुजरात के मुखिया भूपेंद्र पटेल ने कच्छी लेवा पटेल समाज के सरदार पटेल विद्या संकुल में राष्ट्रीय स्तर की सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन किया। बतादें कि यह प्रतियोगिता 3 जुलाई तक चलेगी जिसमें देशभर की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।अर्धसैनिक बलों की शीर्ष महिला खिलाड़ी भी होंगी भागीदार
इस चैंपियनशिप में अर्धसैनिक बलों की शीर्ष महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी और अपना दमखम दिखाएंगी। यह टूर्नामेंट महिला खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
गुजरात में खेल संस्कृति का विकास प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का नतीजा
सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात में उच्चस्तरीय खेल संस्कृति के विकास के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और खेलों को दी गई प्राथमिकता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी वजह से आज पूरे देश में खेल प्रतिभाएं उभर रही हैं।
read more: ‘लाल आतंक’ से मोहभंग, 22 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने किया संरेडर
महिला खेलों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन
यह सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2025 देश में महिला खिलाड़ियों के लिए एक मंच है जहां वे अपने कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन कर सकेंगी। इससे महिला खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।