फाइनेंस
अमेरिका का नया दांव: भारत को बड़ा झटका, कल से 50% टैरिफ लागू
कल से 50% टैरिफ! अमेरिका का भारत की जेब पर हमला
ज्वेलरी से लेकर टेक्सटाइल तक- कौन होगा सबसे ज्यादा प्रभावित?
भारत हर साल 48 अरब डॉलर से ज़्यादा का सामान अमेरिका को निर्यात करता है। ये केवल कंटेनर में बंद पैकेज नहीं होते—हर पैकेट के पीछे होती है एक फैक्ट्री वर्कर की मेहनत, एक कारीगर की रोटी, और एक परिवार की उम्मीद। ज्वेलरी इंडस्ट्री: जहां एक अंगूठी बनाने में कई घंटे लगते हैं, वहां अब अमेरिका से ऑर्डर मिलने में संकोच होगा। कपड़ा और टेक्सटाइल: जिन बुनकरों ने हाथ से कढ़ाई की हो, वे अब बेरोजगारी की कगार पर खड़े होंगे। सीफूड इंडस्ट्री: केरल और बंगाल के कई तटीय गांवों में अब जाल से कम मछलियाँ नहीं, कम ऑर्डर निकलेंगे।हमने अभी लोन लिया था नया मशीन लगाने के लिए, अब तो ऑर्डर ही नहीं आ रहे... – प्रवीण, टेक्सटाइल फैक्ट्री मालिक, सूरत
नौकरियां जाएंगी, युवा होंगे परेशान
CNBC की रिपोर्ट बताती है कि भारत से अमेरिका को जो चीजें एक्सपोर्ट होती हैं, उनमें सबसे बड़ी मात्रा में वही सेक्टर हैं जहां मैन्युफैक्चरिंग और कारीगरी ज़्यादा होती है। यानी – वही सेक्टर जहां हज़ारों मजदूर, युवा और महिला श्रमिक काम करते हैं। अगर ऑर्डर घटे तो प्रोडक्शन घटेगा , प्रोडक्शन घटा तो छंटनी होगी छंटनी हुई तो हज़ारों लोगों की नौकरी जाएगीमेरे पापा ज्वेलरी फैक्ट्री में काम करते हैं... कल से 3 दिन की छुट्टी दी है। लेकिन सब कह रहे हैं कि ऑर्डर ही नहीं आए। – रीमा, 11वीं की छात्रा, मुंबई
भारत की इकोनॉमी को कितना नुकसान?
अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था को तीन सीधे झटके लग सकते हैं:- निर्यात घटेगा – जिससे सरकार को विदेशी मुद्रा और टैक्स की कमाई कम होगी
- GDP पर असर – विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत की GDP ग्रोथ 0.6% तक घट सकती है
- सरकारी नीति पर दबाव – सरकार को व्यापार नीति में बदलाव करना पड़ेगा और नई रणनीति बनानी होगी
क्या भारत को अब अमेरिका से हटकर नए बाजार खोजने होंगे?
सरकार पहले ही 50 देशों के लिए नई एक्सपोर्ट रणनीति पर काम शुरू कर चुकी है। अब भारत का फोकस है:- सीफूड के लिए – रूस, यूरोप और कोरिया
- ज्वेलरी के लिए – वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड
- टेक्सटाइल के लिए – मिडल ईस्ट, अफ्रीका
रूसी तेल बना विवाद की जड़?
हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा देखें या अमेरिकी व्यापार संतुलन? – वाणिज्य मंत्रालय का एक अधिकारी (नाम न छापने की शर्त पर)