फाइनेंस
Silver price all time high: चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार, 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत
Silver price all time high: सोना-चांदी के बाजार पर नजर रखने वालों के लिए आज का दिन खास रहा 17 दिसंबर को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो का स्तर छू लिया। जिस चांदी को कभी सुरक्षित लेकिन धीमा निवेश माना जाता था, उसने इस साल रफ्तार में सबको चौंका दिया है ।
Silver price all time high: सुबह 2 लाख के पार, दिन में हल्की गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सुबह चांदी 2,00,750 प्रति किलो पर खुली. कारोबार के दौरान थोड़ी नरमी आई और दिन के अंत में यह ₹7,664 की बढ़त के साथ ₹1,99,641 प्रति किलो पर बंद हुई। इसके पहले चांदी का भाव ₹1,91,977 था फिलहाल, मौजूदा कीमतों के साथ चांदी ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब बनी हुई है।1 लाख से 2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने
चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि18 मार्च 2025 को चांदी पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो पहुंची थी वहां से ₹2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे वहीं अगर पीछे जाएं तो ₹50 हजार से ₹1 लाख तक पहुंचने में चांदी को करीब 14 साल लगे थे यानी रफ्तार पहले से कई गुना तेज हो चुकी है।चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण
- अब चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के चलते इसकी मांग तेज़ी से बढ़ी है।
- अमेरिका में संभावित टैरिफ पॉलिसी को लेकर कंपनियां पहले से चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं। इससे ग्लोबल सप्लाई दबाव में आई और कीमतें ऊपर चढ़ गईं।
- प्रोडक्शन रुकने या कच्चे माल की कमी के डर से कंपनियां पहले ही भारी खरीद कर रही हैं। यही वजह है कि आने वाले महीनों में भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।
- निवेशक सिर्फ सोने पर निर्भर नहीं हैं सिल्वर ETF के जरिए चांदी में निवेश बढ़ा है, जिससे डिमांड और मजबूत हुई है।