अन्य
Sachin On 'Sitaare Zameen Par': सचिन तेंदुलकर ने ‘सितारे जमीन पर’ को बताया प्रेरणादायक फिल्म!
Sachin On 'Sitaare Zameen Par': बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की मच अवटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर " 20 जून को बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ये फिल्म क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने देखी और भावुक रिव्यू दिया। इस फिल्म में काम करने वाले सभी एक्टर्स की तारीफ की। फिल्म की ताकत और संदेश की सराहना की है।
Read More: Sidhu On Shahrukh Khan: SRK को सिद्धू ने दी थी चेतावनी, बोले- “तेरी तो मत मारी गई है क्या?”
मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- एक टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी जर्नी। ये फिल्म 20 जून को थियेटर में रिलीज होगी।
लीड रोल्स: आमिर खान और जेनलिया देशमुख
डायरेक्टर: आरएस प्रसन्ना
म्यूजिक: शंकर-एहसान-लॉय
गीत: अमिताभ भट्टाचार्य
बैकग्राउंड स्कोर: राम संपत
स्क्रीनप्ले: दिव्य निधि शर्मा
“टीम सितारे के साथ हंसेंगे और रोएंगे भी” - सचिन
सचिन ने फिल्म देखने के बाद कहा -“फिल्म बहुत अच्छी लगी। ये ऐसी मूवी है जिसमें आप टीम सितारे के साथ हंसते भी हो और रोते भी हो। मैंने हमेशा कहा है कि स्पोर्ट्स में सिखाने की ताकत होती है – इस फिल्म में भी इतने सारे मैसेज मिलते हैं। ये सबको साथ लाने का काम करती है। मैं सभी एक्टर्स को बिग थम्स अप देता हूं, बहुत अच्छा काम किया है। वेरी वेल डन और ऑल द बेस्ट।”