फाइनेंस
OpenAI का भारत में पहला ऑफिस: दिल्ली से खुलेगा AI इनोवेशन का नया चैप्टर!
भारत बना AI का अगला हब, OpenAI खोलेगी दिल्ली में ऑफिस!
OpenAI ने घोषणा की है कि वह 2025 के अंत तक भारत में अपना पहला ऑफिस खोलेगी। यह ऑफिस नई दिल्ली में स्थापित होगा और भारत में कंपनी की गतिविधियों का मेन सेंटर बनेगा।क्यों है यह फैसला खास?
भारत, यूजर नंबर्स के हिसाब से OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन चुका है (पहला: अमेरिका) पिछले एक साल में भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स 4 गुना बढ़े भारत, OpenAI डेवलपर्स के टॉप-5 मार्केट्स में शामिल है भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या भी OpenAI टूल्स यूज करने में ग्लोबली सबसे ज्यादाCEO सैम ऑल्टमैन ने क्या कहा?
"भारत में AI को लेकर जो एक्साइटमेंट और अवसर हैं, वो अविश्वसनीय हैं। यहां टॉप टेक टैलेंट है, वर्ल्ड-क्लास डेवलपर इकोसिस्टम है और AI के लिए सरकार का पूरा सपोर्ट है।"
क्या बोले यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव?
OpenAI का भारत आना हमारे डिजिटल इनोवेशन और AI नेतृत्व को दिखाता है। भारत अब AI आधारित बदलावों की लहर को लीड करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
OpenAI भारत में क्या करेगी?
भारत में लोकल टीम की हायरिंग शुरू हो चुकी है, टीम का मकसद: सरकार, डेवलपर्स, बिजनेस, और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़ना है AI-powered agriculture, recruitment और governance में OpenAI के टूल्स का पहले से ही इस्तेमाल हो रहा हैभारत के लिए क्या अवसर खुलेंगे?
| क्षेत्र | संभावित लाभ |
|---|---|
| एजुकेशन | AI पावर्ड लर्निंग टूल्स, स्टूडेंट्स के लिए पर्सनलाइज़्ड अनुभव |
| एग्रीकल्चर | मौसम, पैदावार और फसल मैनेजमेंट के लिए स्मार्ट सॉल्यूशंस |
| गवर्नेंस | लोकल प्रशासन, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटाइजेशन में मदद |
| जॉब्स | AI डेवलपर्स, प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स और रिसर्च प्रोफेशनल्स के लिए अवसर |
| स्टार्टअप्स | लोकल एआई इनोवेशन और फंडिंग को बढ़ावा |