फाइनेंस
अब सस्ता होगा फ्रिज, टीवी और मिठाईः मोदी सरकार का दिवाली तोहफा
आपकी दीवाली अब होगी सस्तीः सीमेंट से मिठाई तक 10% सस्ती
मोदी सरकार का बड़ा फैसला अब जीएसटी सिर्फ टैक्स नहीं, राहत का नाम
कभी सोचा है कि जिस फ्रिज को खरीदने के लिए आपने महीनों EMI चुकाई, वही अब 4 हज़ार रुपए तक सस्ता हो सकता है? या 80,000 की टीवी अब 8,000 रुपए कम में मिल सकती है? हां, ये अब सच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर जब लाल किले से “GST 2.0” की घोषणा की, तो ये सिर्फ टैक्स स्ट्रक्चर का बदलाव नहीं था – ये देश के आम आदमी को दिया गया सबसे बड़ा दिवाली गिफ्ट था।GST में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18%
अभी तक जीएसटी के चार स्लैब थे – 5%, 12%, 18%, और 28%। लेकिन अब सरकार सिर्फ दो स्लैब रखेगी – 5% और 18%। इस बदलाव का मतलब? 12% टैक्स वाले ज्यादातर दैनिक सामान अब 5% पर आ जाएंगे 28% टैक्स वाले 90% महंगे सामान अब 18% के स्लैब में होंगेइसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
सस्ते होंगे ये सामान (और कितने रुपए बचेंगे):
| सामान | पहले कीमत (लगभग) | अब की कीमत (लगभग) | बचत |
|---|---|---|---|
| सीमेंट की बोरी | ₹350 | ₹322 | ₹28 |
| फ्रिज | ₹40,000 | ₹36,000 | ₹4,000 |
| टीवी | ₹80,000 | ₹72,000 | ₹8,000 |
| मिठाई (₹1000/kg) | ₹1000 | ₹930 | ₹70 |
इन जरूरी चीज़ों पर टैक्स अब सिर्फ 5% होगा
(यानी 7% तक की सीधी राहत)- ब्रांडेड नमकीन, ड्राय फ्रूट्स
- टूथपेस्ट, साबुन, हेयर ऑयल
- पेनकिलर और सामान्य एंटीबायोटिक दवाएं
- प्रोसेस्ड फूड, फ्रोजन सब्जियां
- मोबाइल के कुछ मॉडल, सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर
- बिना बिजली के वॉटर फिल्टर, इलेक्ट्रिक आयरन
- रेडीमेड कपड़े (>₹1000), जूते (₹500-₹1000)
- वैक्सीन, TB/एचआईवी डायग्नोस्टिक किट
- बर्तन, साइकिल, ज्योमेट्री बॉक्स
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहन, कृषि मशीनरी