फाइनेंस
1 दिन की देरी पर ₹1000 जुर्माना! लेकिन क्या गिर जाएगा आपका CIBIL स्कोर?
जानिए सच्चाई और बचाव के तरीके
1 दिन की देरी = ₹100 से ₹1000 तक जुर्माना
- लगभग सभी बैंक एक दिन की देरी पर लेट पेमेंट फीस चार्ज करते हैं।
- यह राशि आपके कार्ड के बिल अमाउंट के हिसाब से तय होती है।
- आमतौर पर ₹100 से शुरू होकर ₹1000 तक हो सकती है।
credit card late payment impact: क्या इससे CIBIL स्कोर गिरता है?
नहीं, अगर देरी 30 दिन से कम की है, तो बैंक आमतौर पर इसे क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट नहीं करते। इसलिए आपका CIBIL स्कोर तुरंत नहीं गिरेगा लेकिन, बार-बार 1-2 दिन की देरी करने से बैंक का इंटरनल रिकॉर्ड बिगड़ सकता है इससे भविष्य में लोन या कार्ड लिमिट मिलने में दिक्कत आ सकती है याद रखें: भले ही स्कोर न गिरे, "Bad Payment Behaviour" का टैग लग सकता है। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलावcredit card late payment impact: बैंक क्यों नहीं रिपोर्ट करते छोटी देरी?
- क्योंकि ज्यादातर बैंक 3-7 दिन का ग्रेस पीरियड देते हैं
- 30 दिन की देरी के बाद ही ‘लेट पेमेंट’ का अलर्ट CIBIL तक जाता है
- इससे पहले की छोटी देरी को टेक्निकल डिले माना जाता है
credit card late payment impact: CIBIL स्कोर पर असली असर कब पड़ता है?
| देरी | असर | रिपोर्टिंग |
|---|---|---|
| 1-7 दिन | सिर्फ जुर्माना | नहीं |
| 8-29 दिन | चेतावनी/अंदरूनी निगरानी | कभी-कभी |
| 30+ दिन | स्कोर गिरता है | हां |
| 60+ दिन | स्कोर पर बड़ा असर | हां |
| 90+ दिन | NPA घोषित हो सकता है | हां |
credit card late payment impact: CIBIL स्कोर बचाने के लिए 4 आसान टिप्स
क्रेडिट लिमिट का 30% से ज्यादा उपयोग न करें1 लाख की लिमिट है तो ₹30,000 तक ही खर्च करेंलिमिट बढ़वाने के लिए बैंक से रिक्वेस्ट करें
इससे आपका "क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो" सुधरता हैबिल को अलग-अलग कार्ड्स में बांटें
एक कार्ड पर लोड न आने देंSMS या App अलर्ट लगाएं
30% से ज्यादा खर्च हो तो तुरंत पता चले
credit card late payment impact: CIBIL स्कोर क्या होता है?
यह एक तीन अंकों का स्कोर (300 से 900) होता है जितना ज्यादा स्कोर, उतनी ज्यादा लोन/क्रेडिट की मंजूरी की संभावना है 750+ स्कोर को अच्छा माना जाता हैCIBIL स्कोर कहां और कैसे चेक करें?
www.cibil.com पर साल में एक बार फ्री में चेक कर सकते हैं बार-बार चेक करने के लिए ₹550 प्रति महीने का सब्सक्रिप्शन BankBazaar, Paytm, PaisaBazaar, OneScore जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी फ्री स्कोर मिलता हैcredit card late payment impact: एक दिन की देरी से घबराएं नहीं, लेकिन आदत न बनाएं!
सिबिल स्कोर पर 1 दिन की देरी का सीधा असर नहीं होता, लेकिन लापरवाही से भविष्य के लोन पर ब्रेक लग सकता है। स्मार्ट रहिए, समय पर भुगतान कीजिए और अपना क्रेडिट स्कोर हमेशा 700+ पर बनाए रखिएRead More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?