अन्य

CM Nitish on Operation Sindoor: पाकिस्तान के अंदर 100km तक घुसा हिंदुस्तान, CM नीतीश बोले - हमें हमारी सेना पर गर्व

CM Nitish on Operation Sindoor: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद देश में पक्ष-विपक्ष में खुशी है। बिहार में आम लोग खुश हैं तो खास लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम की सराहना की और सेना पर गर्व किया।

पाकिस्तान के अंदर 100km तक घुसा हिंदुस्तान

पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर आतंकवादियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त करने की भारत की तीनों सेना की संयुक्त कार्रवाई पर बिहार में खास से लेकर आम तक खुशी का इजहार कर रहा है। आम लोगों ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना और PM नरेंद्र मोदी को लेकर गौरवपूर्ण बातें लिखीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- "भारतीय सेना के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है।"

CM नीतीश कुमार ने क्या लिखा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा -
"जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और POK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। आतंकवाद के विरूद्ध पूरा देश एक साथ है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को प्राउड है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है। जय हिंद।"

CM Nitish on Operation Sindoor: छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं - विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा-
"आज हर मां की संतान गौरवान्वित हैं। पहलगाम में हुई बर्बरता का बदला भारत ने ले लिया है। आज देश के हर नागरिक के मन-मस्तिष्क में एक ही नारा गूंज रहा- जय हिंद, जय हिंद की सेना। हमारी सेना ने पाकिस्तान के आम आदमी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना, भारत सरकार और विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बधाई, शुभकामनाएं! आपने जो कहा, वह कर दिखा दुनिया को बता दिया कि 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं'

CM Nitish on Operation Sindoor: सिंदूर बचाने का काम करती है सेना - सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कहा-
  1. "मैं भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं। आज तरह से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मिली है और जिस प्रकार से आतंकवादियों के ठिकाने पर पाकिस्तान में 100km घुसकर मारने का काम भारतीय सेना ने किया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे भारत के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। भारत की बहनों का सिंदूर बचाने का काम लगातार भारत की सेना करती आई है। सिंदूर ऑपरेशन से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है