Yuzi की प्रीति जिंटा से डिमांड- 'एक मैच में ओपनिंग मिल जाए', एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जबाव
yuzi special Temand to Preity: IPL 2026 का मैच इन दिनों जारी है, सरपंच साहब यानी श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। टीम ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज की। वहीं 1 मैच रद्द रहा। इसी के साथ पंजाब किंग्स टीम 13 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।
इसी बीच पंजाब किंग्स के जाने-माने गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पंजाब टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा से एक मैच में ओपनिंग करने की डिमांड की है। इस पर प्रीति ने बहुत मजेदार जबाव दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रीति ने फैंस से सवाल करने को कहा
एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस से बातचीत करने का फऐसला किया उन्होंने फैंस से सवाल करने को कहा, इस पर चहल ने एक्ट्रेस एक डिमांड कर दिया।
चहल ने लिखा कि- ‘मैम, एक मैच में बैटिंग ओपनिंग करने का मौका मिल जाए तो।’
यूजी की डिमांड पर जिंटा का जबाव
एक्ट्रेस ने एक्स पर यूजी के जबाव का मजेदार जबाव दिया। उन्होंने लिखा कि- ‘जरूर युजी। तुम्हारे लिए कुछ भी। IPL खत्म होने के बाद, तुम्हें जो भी मैच पसंद हो। मुझे यकीन है कि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।’
पंजाब की सलामी जोड़ी शानदार फॉर्म में!
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों ने मिलकर अब तक 57.4 की औसत और 192.61 की स्ट्राइक रेट के साथ टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है।
प्रियांश आर्या इस सीजन में अब तक 254 रन बना चुके हैं, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 7 मैचों की 6 पारियों में 192.62 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 287 रन बना चुके हैं।