Bharat Kapoor Passed Away: 80 की उम्र में एक्टर भरत कपूर का निधन!
Bharat Kapoor Passed Away: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर भरत कपूर का 80 साल की उम्र निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने की।
बताया जा रहा है कि, एक्टर की कुछ दिनों से तबियत खराब थी, ऐसे में मल्टीपल ऑर्गन फेल होने की वजह से निधन हो गया।
एक्टर अवतार गिल ने दी निधन की जानकारी
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए अवतार गिल ने बताया कि- 'भरत कपूर पिछले दो-तीन दिनों से बीमार थे। वह घर पर ही थे और सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हुआ। शाम करीब 4 से 4:30 बजे भरत कपूर के बेटे का फोन आया था।'
उन्होंने यह भी बताया कि - 'भरत कपूर ने काफी समय पहले काम करना बंद कर दिया था। कल शाम को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।'
करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में आ चुके नजर
साल 1972 में भरत कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर, विलेन के किरदार में नजर आ चुके है। वो करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसमें से उनकी कुछ मशहूर फिल्में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993), बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्में शामिल हैं।
भरत कपूर कई सीरियल जैसे- कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता में अहम रोल में नजर आ चुके हैं।