मनोरंजन
Varun Dhawan React on Trolling: 'बॉर्डर 2' को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जबाव!
Varun Dhawan React on Trolling: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने वाली है। लेकिन उसके पहले कई यूजर्स ने सोशल मीडिया में बॉर्डर 2 का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज होने के बाद से वरुण धवन को ट्रोल कर रहें हैं, ऐसे में 20 जनवरी को एक इवेंट के दौरान वरुण ने ट्रोलर्स को करारा जबाव दिया है।
इस पर अहान ने कहा कि-
'यह जनता का प्यार और सपोर्ट है। यह ट्रेंड काफी क्रेजी हो रहा है और हम सब इसे बहुत एंजॉय कर रहे हैं। यह एक तरीका है, जिससे हम अपने फैंस को कुछ वापस दे सकते हैं और इसके लिए हम जो भी हो सकता है, करेंगे। '
Also Read-Basant Panchami 2026: कब है बसंत पंचमी, जानिए शुभ मूहुर्त?
Varun Dhawan React on Trolling: क्यों कर रहे वरुण को ट्रोल
बॉर्डर 2 का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज होने के बाद से ही वरुण धवन को उसमें उनकी एक्टिंग और स्माइल वाले रिएक्शन की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उस पर कई मीम्स भी बनाए गए। लेकिन ट्रेलर आने के बाद वरुण के फैंस उनकी तारीफ कर रहें।
View this post on Instagram
Varun Dhawan React on Trolling: इवेंट के दौरान वरुण ने ट्रोलर्स को दिया जबाव
20 जनवरी को बॉर्डर 2 से जुड़ा ब्रेव्स ऑफ द सॉइल ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें वरुण के साथ अहान शेट्टी भी नजर आए तब वरुण से सवाल किया गया कि टीजर लॉन्च होने के बाद से आपको ट्रोल किया जा रहा था, जो अब धीरे - धीरे कम हो रहा है, इस पर आप क्या कहेंगे? इसके जबाव में एक्टर ने कहा कि- 'मैं मानता हूं कि शोर को बंद करके अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब चलता रहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए काम नहीं करता। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं, उसका पता शुक्रवार को चलेगा।'उन्होंने आगे कहा कि- 'मुझे फिल्म पर भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। नंबर वगैरह से मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यही सबसे अहम बात है। जब लोग थिएटर जाते हैं, तो सब कुछ भूलकर सिर्फ एंटरटेन होना चाहते हैं। मैं उस सोच से आता हूं, जहां इंसान का काम बोलता है।'
View this post on Instagram