Urvashi Rautela support RCB: उर्वशी RCB को कर रही सपोर्ट, कहा - 'हमारे तो जीजू हैं, विराट'
Urvashi Rautela support RCB: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अक्सर अपने ब्यूटीफुल लुक और क्लासी ड्रेसेस को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार लुक को लेकर नहीं बल्कि उनके द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली को अपनी जीजू बताया।
'हमारे तो जीजू हैं, विराट'
एक इंटरव्यू के दौरार उनसे पूछा गया कि वो किस टीम को सपोर्ट करती है। इस पर उर्वशी ने कहा कि- वो RCB की सपोर्ट करती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि- ‘हमारे तो जीजू हैं, विराट कोहली। फिर हम आपको सपोर्ट क्यों नहीं करेंगे? बिल्कुल करेंगे।’
क्रिकेट देखती है? इस पर उर्वशी
उर्वशी से पूछा गया कि क्या वो क्रिकेट देखती, उन्हें क्रिकेट देखने का समय मिलता है, तो उर्वशी ने कहा कि - उनके पास ज्यादा समय तो नही रहता लेकिन IPL के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं।
उनसे फिर पूछा गया कि, क्या वो किसी पार्टीकुलर टीम को सपोर्ट कर रही हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि- हां, RCB विराट कोहली। साथ जब उनसे कहा गया कि - लास्ट ईयर उन्होंने ट्रॉफी जीती थी, इस साल भी जीतेंगे तो उन्होंने कहा- 'हां, क्यो नहीं'
क्या विराट से आपकी मुलाकात होती है?
इस पर उर्वशी ने कहा कि- 'वो काफी टाइम पहले विराट कोहली लंदन में शिफ्ट हो चुके हैं। उर्वशी ने यह भी बताया कि विराट कोहली के साथ एक ऐड शूट करना था, लेकिन वह हो नहीं पाया था।'
इंस्पेक्टर अविनाश 2 में नजर आएंगी उर्वशी
उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश 2 में रणदीप हुड्डा की पत्नी पूनम मिश्रा के किरदार में नजर आएंगी।
बता दें कि, यह सीरीज 15 मई से JioCinema (जियो हॉटस्टार) पर स्ट्रीम होगी। फिल्मों की बात करें तो उर्वशी जल्द अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी अहम किरदार में नजर आएंगी, जो 26 जून को रिलीज होने वाली है। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार तेलुगु फिल्म डाकू महाराज में देखा गया था।