मनोरंजन
एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, एक्टर ने शेयर किया वीडियो...
एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला: टीवी इंडस्ट्री के जाने- माने एक्टर और 'साथ निभाना साथिया', 'स्वार्गिनी', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे पॉपुलर टीवी शोज के फेम एक्टर अनुज सचदेवा पर रविवार की शाम हमला हो गया, जिसका वीडियो एक्टर ने खुद बनाया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है, एक व्यक्ति उन पर डंडे से लगातार वार कर रहा है। इस वीडियो को एक्टर ने रविवार के दिन ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: इस हरियाणवी रैपर ने बाबा बागेश्वर का गाना गाकर उड़ाया मजाक!एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला: एक्टर पर हमले का वीडियो वायरल
अनुज सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स ब्लैक कलर की टी शर्ट पहने हुए हाथ में डंडा लेकर एक्टर को पीट रहा है। और साथ ही गंदी - गंदी गालियां भी दे रहा है। उसे सोसाइटी के वॉचमैन हाथ पकड़कर रोकने की कोशिश करते भी दिखाई दें रहें। लेकिन वो हाथ छुड़ाकर एक्टर पर वॉर करने के लिए दौड़ता नजर आ रहा है। एक्टर के सर पे चोट भा आई है। बताया जा रहा है कि, यह हमला कुत्ते को लेकर हुआ, क्योकि वीडियो के शुरुआत में हमला करने वाला व्यक्ति कहता है, 'कुत्ते से कटवाएगा', जिस पर एक्टर कहते हैं कि, ' कुत्ते से नहीं कटवाया'।
View this post on Instagram