मनोरंजन
Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल...
Tere Ishk Mein Teaser: साउथ के एक्टर धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, भूषण कुमार और कलर येल्लो ने बुधवार को इसे लॉन्च किया। टीजर काफी शानदार है, जिसे देखकर फैंस में एक्सइटमेंट बढ़ गई है।
Read More: Idli Kadai Film Review: धनुष और नित्या मेनन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म आज रिलीज, फैंस ने दिए रिव्यू…
2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत कृति सेनन से होती है, जिसके बाद धनुष की दमदार एंट्री दिखाई देती है।
कहानी बेहद गहरे जूनून, दर्द और अधूरी मोहब्बत के इर्द -गिर्द घूमती है। आनंद एल राय की संवेदनशील नजर और हिमांशु शर्मा की लेखनी इसे और प्रभावशाली बनाती है।
टीजर में शामिल अरिजीत सिंह की आवाज और इरशाद कामिल के बोल पहले ही दर्शकों के बीच चार्टबस्टर बन चुके हैं।
शंकर और मुक्ती की अनोखी प्रेम कहानी...
टीजर में धनुष (शंकर) और कृति सेनन (मुक्ति) के बीच शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। उनकी इंटेंस केमिस्ट्री दर्शकों के दिल को छू रही है।प्यार में मिले धोखे से नाराज आशिक दिखाई देगा। इसमें एक्टर पिता का दह संस्कार करके गंगा जल लेकर आता है, और अपनी पुरानी प्रेमिका के हल्दी फंक्शन में पहुंचकर उस पर गंगाजल डालता है, और कहता है- 'नई कहानी शुरु करने जा रही है पहले शुद्ध तो हो जा'।
View this post on Instagram