मनोरंजन
Tara Veer Pahariya Video Viral:तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिलेशन को किया कंफर्म, वायरल वीडियो में प्यार लुटाती दिखी एक्ट्रेस!
Tara Veer Pahariya Video Viral: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वो इन दिनों एक्टर वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं, हाल ही में तारा सुतारिया इंडिया कॉउचर वीक 2025 शो की स्टॉपर थी। वहां वीर पहाड़िया भी मौजूद थे। उस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से उनकी डेटिंग खबरों में तेजी आ गई है।
Read More: Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: तारा सुतारिया वीर पहाड़िया कर रहीं हैं डेट, किया खुलासा!
इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया – “My Love”, जिसके जबाव ने तारा ने हार्ट के साथ नजर का इमोजी लगाकर लिखा -“Mine”, इस कमेंट ने डेटिंग की खबरों को और तेज कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है।
तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें तेज हो गई थीं। इससे पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में दोनों को एक ही लोकेशन पर छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।
तारा का फ्लाई किस देते का वीडियो वायरल..
फैशन वीक इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वीर पहाड़िया तारा को चीयर करते नजर आ रहें है, वहीं तारा रैंप वॉक पर वॉक करते हुए आई और बीच में वो फ्लाइंग किस करती नजर आ रही हैं।इस इंवेट के बाद एक इंटरव्यू में तारा से उनके और वीर पहाड़िया के रिलेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- 'यह बहुत ही प्यारा है और इसे देखना और ऑनलाइन पढ़ना बहुत अच्छा है।' जब तारा से वीर को डेट करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। तारा ने केवल इतना कहा कि 'मुझे माफ करें,मैं इस समय इस बारे में बात नहीं कर पाऊंगी।'
View this post on Instagram