मनोरंजन
Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?
Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने - माने सितारे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई दोनों की इटली वेकेशन वाली पोस्ट्स के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों साथ में वैकेशन मना रहें हैं, शायद दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं।
Read More: Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी
हाल ही में वीर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यॉट पर खड़े हुए तस्वीर साझा की, जिसमें पीछे पहाड़ नजर आ रहा था। कुछ ही देर बाद तारा सुतारिया ने भी समुद्र और पहाड़ के दृश्य वाली स्टोरी पोस्ट की। लोकेशन और टाइमिंग लगभग एक जैसी होने के कारण फैंस को यकीन हो गया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।
हालांकि, तारा और वीर दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन एक जैसे वेकेशन पोस्ट्स और पहले से चल रही अफवाहों के चलते सोशल मीडिया पर यह कपल फिलहाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
पहले साथ रैंप वॉक कर चुके हैं दोनों...
इससे पहले भी तारा और वीर एक साथ लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर नजर आ चुके हैं। उस इवेंट के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उठने लगी थीं। इसके कुछ दिन बाद दोनों को मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसने डेटिंग की चर्चाओं को और हवा दी।
View this post on Instagram