मनोरंजन
Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: तारा सुतारिया वीर पहाड़िया कर रहीं हैं डेट, किया खुलासा!
Tara Sutaria-Veer Pahariya Dating: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस तारा सुतारिया कभी अपने फिल्मों तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पहले उनका नाम मशहूर रैपर बदशाह के साथ जोड़ा गया फिर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ जुड़ा। और एक बार फिर डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं।
Read More: Shilpa Shirodkar’s fake death Exposed: 30 साल बाद शिल्पा ने मौत की खबर को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा!
हाल हि में एक्ट्रेस ने पंजाबी सिंगर एपी के साथ अपने सोशल मीडिया के इंस्टा अकाउंट पर फोटो शेयर की, और कैप्शन में लिखा - 'तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू लिखा है।' जिसके बाद एक बार फिर तारा सुर्खियों में आ गई, लेकिन इस बार उनके एपी के साथ फोटो या रिलेशन की वजह से नहीं बल्कि वीर पहाड़िया के कमेंट की वजह से सुर्खियों में बनी हुईं हैं।
आपको बता दें कि, तारा सुतारिया और वीर पहड़िया के बीच डेटिंग की चर्चाएं काफी समय से सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बारें में खुलकर बात नहीं की।
तारा और वीर को कुछ समय पहले मुंबई के एक स्पेनिश रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें तेज हो गई थीं। इससे पहले तारा का नाम एपी ढिल्लों के साथ भी जुड़ चुका है। बाद में दोनों को एक ही लोकेशन पर छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।
डेटिंग की खबरें सुर्खियों में...
हाल हि में तारा ने पंजाबी सिंगर एपी के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस ने थाई-हाई स्लिट वाली गोल्डन बैकलेस हॉल्टर-नेक मिनी ड्रेस पहनी है, जबकि ढिल्लन एक व्हाईट शर्ट और ढीली बो टाई में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। लेकिन फोटो से ज्यादा कमेंट सुर्खियों की वजह बना।इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट किया - "My Love", जिसके जबाव ने तारा ने हार्ट के साथ नजर का इमोजी लगाकर लिखा -"Mine", इस कमेंट ने डेटिंग की खबरों को और तेज कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि, दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट कर लिया है।
View this post on Instagram
तारा का नया गाना बना सुर्खियों की वजह...
यह तस्वीरें दरअसल तारा और एपी ढिल्लों के नए म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ से जुड़ी थीं। रोमांटिक फोटोशूट को फैंस ने खूब पसंद किया, लेकिन वीर का प्यार भरा कमेंट और तारा का जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
View this post on Instagram