मनोरंजन
Anupamkher Film Screening Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में 'तन्वी द ग्रेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग, द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना!
Anupamkher Film Screening Rashtrapati Bhavan: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' जो की ऑटिज्म और भारतीय सेना पर आधारित है, इसकी एक खास स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिल्म को देखा और फिल्म देखने के बाद राष्ट्रपति ने खड़े होकर तालियों से इसकी प्रशंसा की।
Read More: ‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना!
'यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा पल था' - अनुपम खेर
फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने इस ऐतिहासिक पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति भवन से तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि - “देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्वारा हमारी फिल्म देखना हमारे लिए गर्व का क्षण था और अंत में फिल्म की तारीफ करने का अनुभव मेरे करियर का सबसे गर्व का क्षण है। यह एक सपने के सच होने जैसा है।” अनुपम खेर ने आगे लिखा कि "फिल्म की टैगलाइन "अलग लेकिन कम नहीं" को राष्ट्रपति ने सही मायने में सार्थक बना दिया। जय हिंद!"
View this post on Instagram
स्टारकास्ट रही मौजूद, शुभांगी ने जताई भावनाएं...
स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी दत्त मौजूद रहे।शुभांगी दत्त ने कहा कि -
“मैं खुद को किसी सपने में महसूस कर रही हूं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति जी के साथ फिल्म देखना बेहद इमोशनल और गर्व का क्षण है। उन्होंने फिल्म और हमारे अभिनय की सराहना की, यह बहुत बड़ी बात है।”उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी...
शुभांगी ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- "दिल से रची गई एक कहानी, राष्ट्रपति भवन के गलियारों में गूंज उठी। #TanviTheGreat का सफर उद्देश्य और दृढ़ता से भरा रहा है। माननीय राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के साथ खड़े होकर हमारी फिल्म देखना एक सम्मान और सौभाग्य से भी बढ़कर था। अंत में उनकी तालियां सुनने से लेकर यह कहने तक कि "बहुत अच्छा काम किया है आपने" तक। जीवन चमत्कारों और आश्चर्यों से भरा है। @anupampkher सर का अनंत आभार, आपकी दूरदर्शिता, दृढ़ता और शालीनता ने सब कुछ संभव बनाया और साथ ही हमारी अद्भुत टीम का भी। हम साथ-साथ आगे बढ़े।??❤️"
View this post on Instagram