मनोरंजन

Tanushree Dutta Video Viral: तनुश्री दत्ता ने व्रत में खाया मटन, फैंस ने उठाए सवाल!

Tanushree Dutta Video Viral: बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रोती- बिलकती मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रहीं थी, उन्होंने उसमें बताया था उन्हें 4-5 सालो से उनके ही घर में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। Read More: Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक! हाल हि में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया , जिसमें उन्होंने बताया कि वो श्रावण मास में व्रत रखा था और उन्होंने व्रत के दिन शामको काली दाल, मटन और चावल खाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

तनुश्री का वीडियो वायरल...

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में लिखा कि- "अगर कोई आपको इतना परेशान कर दे कि आपकी मानसिक सेहत पर असर पड़े, तो सबसे पहले अपने खाने पर ध्यान दीजिए क्योंकि खाना ही दवा है! मेरी डाइट आयुर्वेद पर आधारित है, इसलिए मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, मैं फिट और फोकस्ड रहूं। आज मुझे अंदर से प्रेरणा मिली कि ये बात शेयर करूं मैंने आज श्रावण का व्रत रखा, शाम 7 बजे तक पानी पिया और फिर काली दाल, मटन और चावल बनाया।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि –

"धार्मिक व्रत बहुत सख्त नहीं होने चाहिए, उन्हें शरीर की जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। मेरे लिए ये तरीका बेस्ट है व्रत भी पूरा, मानसिक ताकत भी बढ़े, फिर फास्ट ब्रेक में हाई प्रोटीन और पौष्टिक आहार भी ले लेती हूं ताकि बॉडी भी टॉप परफॉर्मिंग रहे। आपको कैसा लगा? कमेंट में बताएं!"

यूजर ने उठाएं सवाल...

एक ने लिखा कि - मर्जी है जो मर्जी खाओ हिसाब ऊपर होगा। एक्ट्रेस ने जबाव में कहा - "@piyush_sinn मैं ऊपर भी जा चुकी हूं। हिसाब और फैसला करने वाले मेरे ही पापा हैं। जब पूरी दुनिया का हिसाब और फैसला हो रहा होगा तो मैं उनके पीछे ही खड़ी पाऊंगी। आपको पता नहीं मेरे शत्रु कितनी बार मुझे ऊपर भेज चुके हैं इन कुछ सैलून में। मैं भी क्या करूँ, चली जाती हूँ ऊपर शराफत से, सबसे मिलकर वापस भी आ जाती हूँ?। ऊपर भी गई और नीचे भी देखा हिसाब किताब और फैसले के बाद क्या होता है। तो चिंता मत करो मैं ठीक हो जाऊंगा. एक यूजर ने एक्ट्रेस से पूछा कि- श्रावण के व्रत में मटन? एक्ट्रेस का जबाव- "बंगाल में सारे व्रत ऐसे ही होते हैं। हम लोग शाम तक सिर्फ पानी पर उपवास करते हैं, फिर सूर्यास्त के बाद देवी को दिया गया भोग खाते हैं जिसमें बकरी का मांस होता है। हर संस्कृति अलग होती है। किसी को भी जज नहीं करना चाहिए। पूरा वीडियो देखो फिर टिप्पणी करो।" एक यूजर ने लिखा कि- "पशुओं को मारकर पशुपतिनाथ प्रसन्न नहीं होते मैडम और एक नसिहत दी एक बात ये तांत्रिक -मांत्रिक और उससे रिलेटेड बुक्स से जितना दूर रहोगे तभी से आपकी मेंटल हेल्थ ठीक होनी चालू हो जाएगी....।"

इसके जबाव मे तनुश्री ने कहा...

"क्या बकवास है? तुम देवी का अपमान कर रहे हो। तुम कोई लॉजिकल बात नहीं कर रहे। तांत्रिक-मांत्रिक?? पहले वीडियो देखो, फिर बोलो। लगता है तुम मानसिक रूप से अस्थिर हो। ये डाइट नेपाल में भी अपनाई जाती है, जहां हर घर में पशुपतिनाथ की पूजा होती है। सनातन धर्म पर तर्क-वितर्क में मुझसे कोई नहीं जीत सकता। मेरा ज्ञान और अनुभव भारत की सभी संस्कृतियों को शामिल करता है और तथ्यात्मक भी है। लोग बिना पूरी जानकारी के कुछ भी लिख देते हैं।"