मनोरंजन
Sunil Pal on Rahul Vaidya: विराट कोहली की आलोचना पर भड़के सुनील पाल, राहुल वैद्य को सुनाई खरी-खोटी!
Sunil Pal on Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, वो अपने गाने की वजह नहीं बल्कि भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली की आलोचना करने की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने पहले विराट पर तंज कसा फिर उनके फैंस को 'जोकर' भी कहा जिसके बाद विराट के भाई विकास ने राहुल वैद्य को मुंह तोड़ जबाव दिया था। इसके बाद अब कॉमेडियन सुनील पाल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने राहुल वैद्य को वैद्य से इलाज कराने को कहा है।
Read More: Cannes Film Festival 2025: इंडियन सेलेब्स का जलवा, सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस का होगा रेड कार्पेट डेब्यू…
सिंगर ने आज विराट और उनके फैंस की तरफ इशारा करते हुए गाया गाना…राहुल ने ‘सारी उम्र मैं जोकर बनया फिरा..’ गाना गाया। और इसमें लिखा कि- ‘my fav song since yesterday’
कॉमेडियन सुनील पाल ने क्या कहा..
एक मीडिया कर्मी ने जब कॉमेडियन सुनील पाल से सिंगर राहुल वैद्य ने विराट कोहली की आलोचना की थी, उसके बारें में जब सवाल किया गया तो सुनील भी राहुल पर भड़के और कहा कि- 'ये राहुल है और वो विराट है। समझे आप। इस तरह की टिप्पणी अगर राहुल, विराट के लिए कर रहा है तो राहुल भइया आपको वैद्य की जरूरत है।'कॉमेडियन ने आगे कहा कि...
'वैद्य मतलब डॉक्टर के पास जाइए। फौरन इलाज कीजिए। वरना कोई आपको एक नुस्खा दे देगा कि ये नुस्खा इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिसकी वजह से शायद आपको... विराट आपका इलाज हो पाएगा।'कुछ दिनों पहले विराट के भाई ने राहुल को लगाई थी फटकार..
राहुल वैद्य के द्वारा किंग कोहली की लगातार आलोचनाओं को देखते हुए, विराट के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया थ्रेड पर राहुल को लताड़ लगाते हुए लिखा कि-“बच्चे इतनी मेहनत अगर अपनी सिंगिंग पर कर ले तो शायद अपनी मेहनत से मशहूर हो जाए। जब पूरा देश मौजूदा स्थिति पर ध्यान दे रहा है कि क्या चल रहा है, यह बेवकूफ विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स हासिल करने और मशहूर होने के मिशन पर है। कैसा लूजर है।”