मनोरंजन
Suniel Shetty Angry Video Viral: मिमिक्री करने पर एक शख्स पर भड़के सुनील शेट्टी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल...
Suniel Shetty Angry Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल हि में सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर एक शख्स को फटकार लगाते नजर आ रहें हैं।
Read More: सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समय रैना और रणवीर अलाहबादिया को दिव्यांगों के प्रति माफी मांगनी होगी
एक यूजर ने लिखा कि- "जब कोई उनकी नकल करता है तो वह बहुत नाराज हो जाते हैं, उन्हें और गोविंदा को इस तरह देखकर दुख होता है।" वहीं एक यूजर ने लिखा – मैं तो मिमिक्री आर्टिस्ट के बारे में सोच रहा हूं, शो के बाद इस पर क्या बीती होगी। घर, पड़ोस, वर्कप्लेस, हर जगह उसकी बेइज्जती हुई होगी।
सुनील शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनील शेट्टी ने एक मिमिक्री आर्टिस्ट को जमकर लताड़ लगाते दिख रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक मिमिक्री आर्टिस्ट उनकी मिमिक्री कर रहा था। लेकिन एक्टर को उनकी मिमिक्री पसंद नहीं आई तो एक्टर नाराज होकर बोले - “तब से ये भैया अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था। बेटा जब मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए, खराब नकल नहीं करनी चाहिए।”Mimicry artist might have mimicked him saying C-section is better ! byu/vrh_khan inBollyBlindsNGossip