Sukesh Love Letter For Jacqueline: सुकेश ने जेल से एक बार फिर जैकलीन को भेजा लव लेटर
Sukesh Love Letter For Jacqueline: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से जैकलीन फर्नाडिंससे एक बार फिर लव लेटर भेजा है। इस लव लेटर में सुकेश ने लिखा कि- “प्यार और जंग में सब जायज है।”
सुकेश का जैकलीन के लिए लव लेटर
सुकेश ने जैकलीन को बेबी बोम्मा और माय जैकी कहते हुए लिखा कि- ' प्यार और जंग में सब जायज है, मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा। तुम मेरी हो और मैं तुम्हारा हमेशा रहूंगा।'
उसने आगे लिखा कि- 'वह उन्हें बहुत याद करता है और यह रिश्ता उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। लेटर के अंत में उसने JFS फॉरएवर लिखते हुए खुद को बेबी बॉय बताया।'
मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में है सुकेश
धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है। लेकिन जेल में होने के बाद भी वो जैकलीन के लिए लव लेटर लिखना नहीं भूलते। सुकेश हर खास मौके जैसे होली, ईस्टर, क्रिसमस, वैलेंटाइन डे, महिला दिवस और जन्मदिन पर जौकलाम को लन लेटर भेजते हैं, अब तक उसने जेल से जैकलीन को करीब एक दर्जन से अधिक लेटर भेज चुका है।
अप्रूवर बनने का जैकलीन ने दिया था आवेदन
जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दाखिल किया है। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में होगी।
बता दें कि, जैकलीन से इस मामले में कई बार पूछताछ की जा चुकी है।
सुकेश चंद्रशेखर पर क्या आरोप हैं?
सुकेश चंद्रशेखर पर मुख्य आरोप यह है कि उन्होंने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से लगभग 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी।
ED की जांच में यह सामने आया कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे।
इन गिफ्ट्स में लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े, बिल्लियां (exotic cats) शामिल थे। इसी वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था