मनोरंजन
Sudha Chandran Video Viral: सुधा चंद्रन पर आईं माता रानी, संभालना हुआ मुश्किल!
Sudha Chandran Video Viral: एक्ट्रेस सुधा चंद्रन माता की चौकी पर पहुंची थी, वहां उन्होंने डांस भी किया लेकिन अचानक उन पर माता रानी आ गई और उन्हें संभालना लोगों के लिए मुश्किल हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कुछ लोग इसे नौटंकी कहा तो कुछ लोगों ने कहा माता रानी उन पर सवार हो गई हैं।
सुधा चंद्रन का वीडियो वायरल
एक्ट्रेस मातारानी की चौकी पर नजर आ रही हैं। वहां पहले कुछ लोगों ने महाकाली के रुप में डांस किया। तब एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक था, उसमें वो साइड में खड़ी नजर आ रही हैं, वहीं एक वीडियो में एक्ट्रेस को कई लोग संभालते दिखाई दे रहें हैं। वीडियो में देखा गया वो अजीब तरीके से व्यवहार करती हैं, और फिर वहीं नाचने लगती है, लोगों ने कहा की उन पर माता रानी सवार हो गईं हैं।वीडियो में एक्ट्रेस ने रेड - व्हाइट कलर की साड़ी पहन रखी है। और माथे पर 'जय माता दी' की पट्टी बांधे हुईं हैं।
View this post on Instagram