मनोरंजन
'Special Ops 2' Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!
'Special Ops 2' Release date: केके मेनन स्टारर 'स्पेशल ऑप्स' सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। और जल्द ही इसका सीजन 2 भी रिलीज होने वाला है। फैंस को स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स सीजन 2' के फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले यह सीरीज 11 जुलाई 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी नई रिलीज डेट 18 जुलाई तय की गई है। यह शो जियोसिनेमा (JioCinema) पर स्ट्रीम होगा।
Read More: ‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!
इस बार की कहानी AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दुरुपयोग या यूं कहे की गलत स्तेमाल पर आधारित होगी, जहां टेक्नोलॉजी के खतरनाक पहलू सामने आएंगे। शो का निर्देशन एक बार फिर शिवम नायर ने किया है।
'हिम्मत सिंह नायक नहीं, एक गहराई से भरा किरदार' - केके मेनन
अपने किरदार को लेकर केके मेनन ने कहा,"हिम्मत सिंह कभी भी आम हीरो नहीं रहा। वह लाइमलाइट से दूर रहकर अपना काम करता है। इस बार की लड़ाई शांति से लड़ी जाएगी, लेकिन इसके नतीजे बेहद खतरनाक होंगे।"उन्होंने यह भी कहा कि यह किरदार उन्हें अभिनय के स्तर पर चुनौती देता है और वो उम्मीद करते हैं कि दर्शक इस सीजन को भी उतना ही पसंद करेंगे।