मनोरंजन
Sonam Kapoor Pregnant: सोनम ने इंस्टाग्राम पर सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, यूजर्स दे रहें बधाईयां
Sonam Kapoor Pregnant: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर उनके घर में किलकारियां गूंजने वाली है। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वो आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती है, ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा की।
Read More: Cricketer Smriti Video Viral: स्मृति ने वीडियो जारी कर पलाश के साथ शादी की कंफर्म, PM ने दी बधाई!
शादी के बाद दोनों ने अपनी जिंदगी को निजी और संतुलित तरीके से जिया। 20 अगस्त 2022 को इस कपल ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया, जिसके बाद सोनम अब फैमिली लाइफ और मदरहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।
बेबी बंप के साथ शेयर की तस्वीरें
सोनम कपूर ने पिंक कलर की वेस्टर्न आउटफिट पहन रखी है। उनके आउट फिट को मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय ने डिजाइन किया है। इस आउटफिट के साथ क्लासी चश्मा लगा रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद एलीगेंट लग रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा - 'Mother'
View this post on Instagram