मनोरंजन
Sonakshi Sinha Pregnancy News: सोनाक्षी सिन्हा ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा!
Sonakshi Sinha Pregnancy News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में है। हाल हि में सोनाक्षी पति जाहिर इकबाल के साथ रमेश तैरानी के पार्टी में गई थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इकबाल मजेदार अंदाज में बार -बार सोनाक्षी पेट पर हाथ फेरते हैं, जिसे देख सब कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी जल्द खुशखबरी देने वाली हैं। लेकिन अब सोनाक्षी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि इस न्यूज में कितनी सच्चाई है।
Read More: KBC 17 Diljit Dosanjh: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में नजर आएंगे दिलजीत, एक्स पर दी जानकारी!
View this post on Instagram
सोनाक्षी ने किया प्रेग्नेंसी का खुलासा!
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और उसका कैप्शन काफी मजेदार लिखा उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेग्नेंसी (हमारे प्यारे और अति बुद्धिमान मीडिया के अनुसार 16 महीने और आगे भी) का विश्व रिकॉर्ड धारक, सिर्फ़ पेट के आसपास हाथ रखकर पोज देने के लिए। हमारी प्रतिक्रिया जानने के लिए आखिरी स्लाइड पर जाएं.. और फिर इस दिवाली अपनी चमक बिखेरते रहें ?'।कैसे शुरू हुई अफवाहें?
2 दिन पहले सोनाक्षी और उनके पति जहीर ने डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में हिस्सा लिया था। इस इवेंट में सोनाक्षी ने रेड और व्हाइट अनारकली पहनी थी। रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय उन्होंने अपने पेट पर हाथ रखा, जिससे मीडिया और फैंस ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दीं।रमेश तैरानी की दिवाली पार्टी में तेज हुईं अफवाहें...
सोनाक्षी और जहीर उस समय प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में भी नजर आए। पार्टी में दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते दिखे। इस दौरान जहीर सोनाक्षी के पेट पर हल्के से हाथ फेरते नजर आए, जिस पर सोनाक्षी हंसते हुए उन्हें चिढ़ाती हैं और मजाक में हल्का थप्पड़ भी मारती हैं।
View this post on Instagram