मनोरंजन
Son Of Sardaar 2 Trailer: अजय देवगन की दमदार वापसी, डायलॉग ने मचाया धमाल!
Son Of Sardaar 2 Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर 'सरदार जी' बनकर दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं। साल 2012 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बार कहानी पंजाब से निकलकर स्कॉटलैंड की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां जस्सी रंधावा की जिंदगी में फिर हंगामा शुरू होता है।
Read More: Raghav Juyal 34th Birthday:’द पैराडाइज’ टीम ने BTS वीडियो शेयर कर राघव को दी बधाई! जानिए राघव से जुड़ी कुछ खास बातें…
मृणाल ठाकुर के साथ केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय...
फिल्म के टीजर में ही अजय और मृणाल की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ट्रेलर में दोनों की टकराहट और रोमांस की झलक दर्शकों को आकर्षित कर रही है। एक सीन में जब मृणाल अपनी दोस्त की शादी करवाने के लिए अजय और खुद को पेरेंट्स बना देती हैं — ये ट्विस्ट काफी मजेदार नजर आता है।'एक जनानी वो भी पाकिस्तानी' डायलॉग बना सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
2 मिनट 56 सेकंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन का एक डायलॉग — "तू पहले तो सिर्फ जनानी थी, लेकिन अब एक जनानी वो भी पाकिस्तानी..." — सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह डायलॉग फिल्म के मजेदार पंच और देशभक्ति टोन को और भी मजबूती देता है।सनी देओल वाला अंदाज, बॉर्डर की याद दिलाएगा ट्रेलर...
ट्रेलर में अजय देवगन कई जगह पर ऐसे सीन रिक्रिएट करते नजर आते हैं जो 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल ने किए थे। एक सीन में वह मृणाल के सामने ‘बॉर्डर’ की कहानी सुनाते हैं, ताकि वह रवि किशन को इम्प्रेस कर सकें। इस सीक्वेंस में हंसी, ड्रामा और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है।अजय देवगन का इंस्टाग्राम पोस्ट बना चर्चा का विषय..
23 जून को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था। जिसमें उनके कड़े से बिजली निकलती नजर आई थी। फैंस ने इस पोस्ट को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया और 'सिंघम' के बाद अब 'सरदार' के रूप में उनकी वापसी को सराहा।
View this post on Instagram