मनोरंजन
Selena Gomez Wedding: सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल!
Selena Gomez Wedding: अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ शादी रचाई। दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे और शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी समारोह हुआ। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी की पुष्टि की और पोस्ट में शादी की कई तस्वीरें और छोटे वीडियो क्लिप साझा किए।
Read More: Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…
इन तस्वीरों को देख उन्हें लोग शादी की बधाईयां दे रहें हैं।
गेस्ट लिस्ट में कई सेलेब्रिटीज शामिल थे, जैसे टेलर स्विफ्ट, पॉल रुड, पेरिस हिल्टन, एड शीरन, एशले पार्क, डेविड हेनरी, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें...
सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। पोस्ट में कई खूबसूरत पलों को कैद किया गया। एक तस्वीर में दोनों हाथ पकड़े नजर आए, वहीं दूसरी में गले लगते दिखे। कुछ क्लोज-अप शॉट्स में उनके रिंग्स और सेलेना का हाथों में गुलदस्ता साफ देखा जा सकता है। एक फोटो में सेलेना जमीन पर बैठी थीं और ब्लैंको ने सिर उनकी गोद में रखा हुआ था। वीडियो क्लिप में वे ब्लैंको का बो-टाई ठीक करती और उन्हें किस करती दिखीं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने तारीख लिखी: "9.27.25"।
View this post on Instagram