Seerat Kapoor responded strongly to a fan's deroga

Actress Seerat Lashed Out Fan: फैन के कमेंट पर भड़की एक्ट्रेस सीरत कपूर!

Actress Seerat Lashed Out Fan: फैन के कमेंट पर भड़की एक्ट्रेस सीरत कपूर!

Actress Seerat Lashed Out Fan: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सीरत कपूर एक फैन पर जमकर भड़की। दरअसल सीरत ने 8 मार्च को अल्लू अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ प्राइवेट जेट पर बैठी नजर आ रही है। इसके बाद सीरत ने एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर एक यूजर ने एक भद्दा कमेंट किया, जिस पर सीरत भड़क गई और उसे जमकर लताड़ा। 

सीरत की तस्वीर पर किया भद्दा कमेंट

एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। हाल हि में एक्ट्रेस ने खुद की सिंगल तस्वीर शेयर किया। इस तस्वीर में एक यूजर ने  लिखा कि- 'Allu Arjun Property' साथ एक इमोजी लगाया, जिसमें आंखों में हार्ट बना रहता है। 

एक्ट्रेस सीरत ने यूजर को लताड़ा

सीरत इस कमेंट पर भड़क गई और उन्होंने उस शख्स को रिप्लाई करते हुए लिखा कि- 'सिर्फ कोई इमोजी जोड़ देने से बात सम्मानजनक नहीं हो जाती सर। कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती। उसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है। तारीफ कीजिए, लेकिन मालिकाना हक जताकर नहीं। भगवान आपका भला करे।'

बता दें कि, सीरत अक्सर अल्लू अर्जुन के साथ तस्वीरे शेयर करती रहती हैं।

सीरत कपूर कौन हैं?

सीरत कपूर एक इंडियन एक्ट्रेस, कोरियोग्राफर और मॉडल हैं। सीरत ने साल 2014 में आई तेलुगु फिल्म 'रन राजा रन'  से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद वो बॉलीवुड फिल्म 'जिद' में नजर आई थीं। सीरत को 2023 की सीरीज 'सेव द टाइगर्स' और 2024 की फिल्म 'भामाकल्पम 2' में नजर आ चुकी हैं।