मनोरंजन
Sarzameen Teaser OUT: ‘सरजमीन’ का टीजर हुआ रिलीज, इमोशन और थ्रिल के साथ देशभक्ति का जज्बा!
Sarzameen Teaser OUT: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस काजोल - पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘सरजमीन’ का टीजर 30 जून को रिलीज कर दिया गया है। डेढ़ मिनट के टीजर में देशभक्ति, थ्रिल और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।
Read More: Paresh Rawal 70th Birthaday: ‘बाबूराव’ का 70वां जन्मदिन आज, जानिए फिल्मी सफर…
इससे पहले इब्राहिम वेब शो ‘नादानियां’ में नजर आए थे, जहां उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए ट्रोल भी किया गया। लेकिन 'सरजमीन' में उनका नया अवतार पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली लग रहा है।
पृथ्वीराज सुकुमारन का देशभक्त अवतार...
टीजर की शुरुआत एक्शन सीन से होती है, जहां पृथ्वीराज सुकुमारन एक आर्मी ऑफिसर के रूप में जंगलों में दुश्मनों से लड़ते दिखाई देते हैं। उनके डायलॉग और अंदाज से साफ झलकता है कि फिल्म में वह एक कट्टर देशभक्त की भूमिका में हैं। उनका एक डायलॉग – "सरजमीन की सलामती से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं..." पूरे टीजर का सार है।काजोल का रहस्यमयी किरदार...
फिल्म में काजोल पृथ्वीराज की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका लुक और अंदाज रहस्य से भरा हुआ है। कोई काजोल की ओर इशारा करके कहता है कि - "बहुत बड़ी गलती कर दी है तुमने..." फिल्म की जटिलता और गंभीरता को और गहरा करता है। काजोल हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और टीज़र में भी उनका इंटेंस लुक दर्शकों को आकर्षित करता है।इब्राहिम अली खान बने खलनायक...
टीजर में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। वह फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। कुछ सेकंड्स के शॉट्स में ही उनके तेज-तर्रार और खतरनाक लुक ने सबका ध्यान खींच लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह आतंकवादी की भूमिका निभा रहे हैं।
View this post on Instagram