Sanjay Dutt has apologized for the controversial s

संजय दत्त ने 'सरके चनरी' गाने को लेकर मांगी माफी!

Sanjay Apologizes Song Controversy: संजय दत्त ने 'सरके चनरी' गाने को लेकर मांगी माफी!

Sanjay Apologizes Song Controversy: कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था, इसके बाद से ही नोरा और संजय दत्त विवादों में घिरे हुए। इसी बीच अब इस अश्लील गाने को लेकर संजय दत्त ने भी माफी मांग ली है।

बता दें कि, संजय दत्त 27 अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए। उन्होंने आयोग से माफी मांगी।  

संजय दत्त ने दी सफाई

एक्टर 27 अप्रैल सोमवार को महिला आयोग के ऑफिस पहुंचे। बताया जा रहा, वहां उन्होंने माफी मांगी और 50 बच्चों की शिक्षा का जिम्मा भी लिया। एक्टर के वकील ने बताया कि-  "संजय दत्त महिलाओं और महिला आयोग का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने आयोग को बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड हुआ था, तब वह किसी और भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके हिंदी लिरिक्स की गहराई का पता नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ओर से माफी मांगी है।"

एक्टर 50 बच्चों के पढ़ाई का उठाएंगे खर्च

संजय दत्त ने माफी मांगी और उन्होंने ऐलान किया कि- 'वो आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे।'

वकील ने साफ किया कि- 'संजय दत्त ने यह फैसला समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लिया है। आयोग ने एक्टर के इस कदम को रिकॉर्ड पर लिया है।'

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया था संज्ञान

इस गाने के आते ही सोशल मीडिया पर खूब बवाल हुआ, जिसके बाद नोरा ने वीडियो बनाकर माफी भी मांगी। लेकिन महिला आयोग ने मीडिया रिपोट्स के आधार पर इस गाने को संज्ञान में लेते हुए कहा कि- 'गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं।' 

इसके बाद महिला आयोग ने इसे भारतीय न्याय संहिता (BNS), आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन माना था। विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से इस गाने के लिरिकल वीडियो को हटा दिया गया है।

नोरा का 'सरके चुनरी' गाना विवाद

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही फिल्म ‘केडी: द डेविल’ फिल्म के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके (Sarke Chunar Teri Sarke)’ में साथ नजर आएं, इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. लोग इस गाने की आलोचना करने लगे। कंगना समेत कई सेलेब्स भी गाने पर भड़कें। लोगों ने इस गाने की लिरिक्स को वल्गर, डबल मीनिंग से भरा बताया। इस गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया के हर प्लेयफॉर्म से हटाने की मांग की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल गाने को हर जगह से हटा दिया गया है। फिर नोरा ने भी इस पर सफाई दी थी।