Comedian Samay Raina and YouTuber Ranveer Allahaba

समय रैना और रणवीर इलाहाबादी नेटफ्लिक्स पर एक साथ आएंगे नजर

समय रैना और रणवीर अलाहबादिया एक बार फिर आएंगे साथ नजर!

Samay Raina Ranveer Reunite: पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना और मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर साथ नजर आएंगे। 

दरअसल, 3 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे है। इस दिन नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का एक खास एपिसोड आएगा। इस एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया साथ नजर आएंगे। यह एपिसोड 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

दोनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में साथ आएं थे नजर 

आखिरी बार समय रैना और इलाहाबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आएं थे। इस दौरान शो में विवाद हुआ था, विवाद के बाद समय और रणवीर पहली बार किसी शो में नजर आएं थे। 

शो का टीजर रिलीज

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आने वाला समय और रणवीर वाले एपिसोड का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर में समय कहते है कि-0  ‘फ्रेंड्स, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आ रहा हूं, लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरे साथ कौन गेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि अभी बताएंगे 3, 2, 1।’ इसके बाद रणवीर इलाहाबादिया एंट्री करते हैं। इस पर समय कहते हैं, ‘नो वे, ब्रो!’

समय रैना के शो में हुआ था विवाद

पिछले साल समय रैना के लोकप्रिय शो 'India's Got Latent' में रणवीर अलाहबादिया के आने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उस शो में रणवीर अलाहबादिया ने अश्लील जोक किया था, , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। देशभर में भारी आक्रोश और विरोध देखने को मिला। विवाद के बाद कार्रवाई हुई।

 विवाद इतना बढ़ गया कि समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े। इस मामले में समय रैना, रणवीर अलाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र, असम (गुवाहाटी) और राजस्थान (जयपुर) में FIR भी दर्ज की गई  थीं।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने रणवीर अलाहबादिया के दिमाग को "गंदा" बताया और कहा कि ऐसी बातें समाज में शर्मिंदगी पैदा करती हैं। कोर्ट ने रणवीर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का आदेश भी दिया था।