मनोरंजन
Salman Khan Viral Video: सलमान खान के पास पहुंचा अज्ञात शख्स? वीडियो वायरल...
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार को आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। प्रीमियर के बाद जब वे कार्यक्रम से निकल रहे थे, तभी अचानक एक शख्स उनकी ओर तेजी से बढ़ने लगा, तभी सिक्याोरिटी टीम अलर्ट हो गई और उसे वहीं रोक दिया।
Read More: Salman Khan Threat Message Arrest: सलमान को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार..
शख्स ने सलमान के करीब जाने की की कोशिश..
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले ब्लेजर में एक व्यक्ति सीढ़ियों के बीचोबीच खड़ा होकर सलमान खान का इंतजार कर रहा था। जैसे ही सलमान दरवाजे तक पहुंचते हैं, सिक्योरिटी टीम उसे तुरंत वहां से हटा देती है।लेकिन जैसे ही सलमान दरवाजे से बाहर निकलते हैं, वह शख्स फिर से उनके पास जाने की कोशिश करता है। तभी सिक्योरिटी गार्ड्स हरकत में आ गए और उस शक्स को रोक लेते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी सतर्क हो जाते हैं।
View this post on Instagram