मनोरंजन
'Saiyaara' Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!
'Saiyaara' Trailer Out: बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी की शुरुआत हो चुकी है। यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी की जोड़ी मिलकर एक इमोशनल और रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ लेकर आ रही है, जिसका ट्रेलर 8 जुलाई को रिलीज हो चुका है।
Read More: Pakistani Actress Humaira Death: कराची में फ्लैट से मिली पाकिस्तानी एक्ट्रेस की सड़ी लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी…
आपको बता दें कि, इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा है।
वहीं फिर एक लड़की जिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती है, जिसका नाम वानी होता है, वो एक राइटर होती है, जो गाना लिखने का काम करती है, और वो क्रिश का गाना लिखती है।
फिर क्रिश की कुछ आदतें जो उसे पसंद नहीं होती वो छोड़ने को कहती है। फिर दोनों में धीरे - धीरे प्यार हो जाता है, लेकिन फिर दोनों किसी वजह से अलग हो जाते है, और क्रिश बुरी तरह टूट जाता है।
अब वो दोनों अलग क्यो होते हैं। क्या वो लड़की किसी मकसद से आती है ये जानने के लिए आपको पूरी मूवी देखनी पड़ेगी।
इसके अलावा, जुबिन नौटियाल की आवाज़ में ‘बर्बाद’, विशाल मिश्रा का ‘तुम हो तो’, सचेत-परंपरा का ‘हमसफर’ और अरिजीत सिंह व मिथुन की जोड़ी में ‘धुन’ जैसे गाने इस फिल्म को एक म्यूजिकल जर्नी बना रहे हैं। म्यूजिक लवर्स इसे पहले ही साल की बेस्ट म्यूजिक एल्बम्स में गिनने लगे हैं।