मनोरंजन
Saiyaara Movie 50 Days Celebration: फिल्म के स्टार्स ने खास तरह से फिल्म की सफलता को किया सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें...
Saiyaara Movie 50 Days Celebration: मोहित सूरी की सैयारा फिल्म के फेमस एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहें, लोगों को उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई। उनकी फिल्म को रिलीज हुए अब 50 दिन हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस ने फिल्म की सफलता को अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया। अहान ने अनीत के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की और अब वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Read More: Saiyaara Film Review: नई पीढ़ी की प्रेम कहानी में छुपा दर्द, जज्बात और जुनून का संयोग! जानिए इसका रिव्यू…
अहान पांडे ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट...
सैयारा के फेम एक्टर ने फेम एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा- "आज हमारी फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं। एक ऐसी फिल्म, जिसने हमें इस दुनिया से मिलवाया और इस दुनिया को हमसे। जो प्यार हमें मिला है, वो इस बात का सबूत है कि अगर आप जादू पर विश्वास करते हैं, अगर आप उसे महसूस करते हैं, तो शायद दुनिया भी उसे आपके साथ महसूस करने लगे।"
View this post on Instagram