मनोरंजन

Saiyaara Film Review: नई पीढ़ी की प्रेम कहानी में छुपा दर्द, जज्बात और जुनून का संयोग! जानिए इसका रिव्यू...

Saiyaara Film Review:: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर मोहित सूरी ने एक न्यूकमर्स की लव स्टोरी पेश की है। इस फिल्म में इमोशनल लव स्टोरी, जुदाई , संघर्ष और शानदार संगीत का कॉकटेल हैं। इस फिल्म में दो टूटे दिल एक - दूसरे की आवाज बनते हैं। और इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस की किरदार में अनीत पड्डा और लीड एक्टर के किरदार में अहान पांडे नजर आ रहें हैं। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री और दमदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत रही है। Read More: ‘Saiyaara’ Trailer Out: प्यार, दर्द और जुदाई से भरी इमोशनल लव स्टोरी!

फिल्म क्या है कहानी?

फिल्म को देखकर आपको आशिकी 2 की याद आएगी। इस फिल्म में प्यार, रोमांस, जुनून और नफरत सब देखने को मिलेगा। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो बड़ा सिंगर बनने का सपना लेकर आता है, लेकिन उसके टैलेंट की कदर नहीं होती हैं, जिसपर वो भड़क उठता है और किसी की पिटाई करता हुआ नजर आता है इस फिल्म में उसका नाम कृष कपूर है, इसमें हिरो एक गुस्सैल, सिगरेट और नशे का आदी रहता है। वहीं फिर एक लड़की म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने आती है, जिसका नाम वानी होता है, वो एक राइटर होती है, और स्वाभाव से शांत, सीधी और समझदार लड़की है, जो गाना लिखने का काम करती है, और वो कृष का गाना लिखती है। फिर कृष की कुछ आदतें जो उसे पसंद नहीं होती वो छोड़ने को कहती है। फिर दोनों में धीरे – धीरे प्यार हो जाता है, लेकिन फिर कहानी में ट्विस्ट आता है, और कृष कोई गलती कर देता है, जिससे दोनों अलग हो जाते है, और कृष बुरी तरह टूट जाता है। अब वो दोनों अलग क्यो होते हैं। क्या वो लड़की किसी मकसद से आती है ये जानने के लिए आपको पूरी मूवी देखनी पड़ेगी।

‘सैयारा’ के गानों ने जीता दर्शकों का दिल…

इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को फहीम-अर्सलान की जोड़ी ने कम्पोज किया है, जो दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है। इसके अलावा, जुबिन नौटियाल की आवाज़ में ‘बर्बाद’, विशाल मिश्रा का ‘तुम हो तो’, सचेत-परंपरा का ‘हमसफर’ और अरिजीत सिंह व मिथुन की जोड़ी में ‘धुन’ जैसे गाने इस फिल्म को एक म्यूजिकल जर्नी बना रहे हैं। म्यूजिक लवर्स इसे पहले ही साल की बेस्ट म्यूजिक एल्बम्स में गिनने लगे हैं।

मोहित सूरी की डायरेक्शन में एक नई प्रेम कहानी…

‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद अब ‘सैयारा’ से फिर छूएंगे दिल मोहित सूरी, जिनकी पहचान इमोशनल और रोमांटिक फिल्मों से जुड़ी है, इस बार यशराज बैनर के साथ मिलकर ‘सैयारा’ लेकर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि एक इमोशन्स से लिपटी म्यूजिकल एक्सपीरियंस है।

फ्रेश केमिस्ट्री से सजी कास्टिंग…

फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। ‘सैयारा’ उन युवाओं की कहानी है जो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन हालात उन्हें रिश्तों की असली परख कराते हैं।

कब रिलीज होगी ‘सैयारा’?

फिल्म 18 जुलाई को बॉक्सऑफिस में रिलीज की जाएगी। इसकी कहानी, निर्देशन और संगीत पहले ही इसे दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना चुके हैं। अब देखना है कि क्या ‘सैयारा’ टिकट खिड़की पर भी वही जादू चला पाएगी?

जाने लोगों के रिव्यू...