मनोरंजन

'SAARE JAHAN SE ACCHA' Series Release: सीरीज में देशप्रेमी जासूस विष्णु शंकर और परमाणु मिशन की कहानी, जानिए क्या है खास?

'SAARE JAHAN SE ACCHA' Series Release: इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्सऑफिस और ओटीटी दोनों पर ही जमकर धमाल होने वाला है, जहां 15 अगस्त को वॉर 2 और कुली फिल्म रिलीज होगी तो दूसरी ओर आज 13 अगस्त को नेटफिल्क्स पर 'सारे जहां से अच्छा' सीरीज रिलीज हो चुकी है, कुछ गुमनाम हिरो और कुछ ऐसे जासूस जो देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह न करते हुए अपना सबकुछ देश के नाम कर देते है, ऐसे ही देशप्रेमी जासूसों की कहानी से बनी हुई है ये वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा'। आइए जानते हैं क्या कुछ है खास... Read More: Jolly LLB 3 teaser Released: 8 साल बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी की वापसी पर दर्शक हुए एक्साइटेड, जानिए यूजर्स के रिएक्शन…

क्या है वेब सीरीज की कहानी?

कहानी 1970 के शुरुआती दशक में सेट है, जब दुनिया के कई देश परमाणु शक्ति हासिल करने की होड़ में थे। भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनका मानना था कि भारत को परमाणु बम से लैस होना चाहिए ताकि युद्ध जैसी स्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। हालांकि, डॉक्टर भाभा की अचानक मौत एक विमान हादसे में हो गई। यह हादसा उनके एक इंटरव्यू के कुछ दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की थी। इस घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया।

रॉ और जासूस विष्णु शंकर की भूमिका...

तब भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के जासूस विष्णु शंकर (प्रतीक गांधी) इस हादसे को रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन चंद मिनटों की देरी के कारण वे असफल रहे। इस असफलता का मलाल उन्हें लंबे समय तक रहा। रॉ के मुखिया काओ (रजत कपूर) को जल्द ही पता चलता है कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो, 1971 के युद्ध में मिली करारी हार का बदला लेने के लिए परमाणु बम बनाने की योजना में है।

पाकिस्तान का गुप्त मिशन...

पाकिस्तान में यह मिशन बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है और इसे सफलतापूर्वक अंजाम देने की जिम्मेदारी है आईएसआई के तेजतर्रार अधिकारी मुर्तजा मलिक (सनी हिंदुजा) की। वहीं, इस मिशन को नाकाम करने की जिम्मेदारी भारत की ओर से विष्णु शंकर की होती है।

भारत-पाकिस्तान की खुफिया जंग...

अब विष्णु शंकर और मुर्तजा मलिक के बीच तेजतर्रार मुठभेड़ होती है। दोनों की यह जंग सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि दो देशों की सुरक्षा और ताकत की लड़ाई है। वेब सीरीज दर्शकों को यह रोमांचक कहानी दिखाती है कि कैसे खुफिया एजेंसियां और जासूस दोनों देश की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

सीरिज में कॉस्टिंग...

गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएटेड इस सीरीज में विष्णु शंकर के किरदार में प्रतीक गांधी नजर आ रहें है, जो कि भारतीय जासूस थे। वहीं इनके अलावा सीरीज में तिलोत्तमा शोम, सनी हिंदुजा, अनूप सोनी, सुहिल नय्यर, कृतिका कामरा, रजत कपूर जैसे कई शानदार सेलेब्स भी नजर आएंगे और इस सीरीज को बॉम्बे फब्लेस ने प्रोड्यूस किया है।

यूजर्स की मिली - जुली प्रतिक्रियाएं..