मनोरंजन
Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!
Rozlyn took a dig at Tanushree: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने 22 जुलाई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो देखकर हर कोई जिसमें वो रोते - बिलकते मदद की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा पिछले 4-5 सालों से उन्हें अपने ही घर में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की, जिसके बाद ओशिवारा पुलिस की टीम आज 23 अप्रैल को उनके घर समर्थ आंग पहुंची है।
Read More: Amisha and Shraddha On ‘Saiyaara’: अमीषा पटेल ने ‘सैयारा’ कपल को दी बधाई, श्रद्धा भी हुईं फिल्म की दीवानी!
पुलिस ने दी जानकारी...
सूत्रो के अनुसार, पुलिस 40 मिनट तक एक्ट्रेस के घर में रहीं और तनुश्री से बात की और इसके बाद पुलिस वहां से निकल गई और पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बस इतना कहा सब ठीक है।तनुश्री ने लगाई मदद की गुहार...
एक्ट्रेस ने बीती रात अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और उनके फैंस चिंता में डूब गए। उन्होंने वीडियो में कहा कि- 'दोस्तों मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है। परेशान होकर मैंने पुलिस को कॉल किया पुलिस आई। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत करने को कहा है। मैं कल या परसों शिकायत करूंगी। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे इतना परेशान किया गया है चार-पांच सालों में कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं, मेरा घर बिखरा पड़ा हुआ है।'
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
'मैं घर में नौकरानी नहीं रख पा रही हूं। नौकरानी के साथ मेरा बुरा एक्सपीरियंस रहा है। वो घर आकर चोरी करती हैं। मुझे पूरा काम करना पड़ रहा है। मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग (इतना कहते ही तनुश्री रो पड़ती हैं)।'उन्होंने आगे कहा -
'मुझे मेरे घर में परेशान किया जा रहा है, प्लीज कोई मेरी मदद करो, मैं इस हैरेसमेंट से तंग आ चुकी हूं। ये 2018 से चल रहा है। हैश टैग मीटू। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। प्लीज कोई मदद करो। कुछ करो इससे पहले देर हो जाए।'
View this post on Instagram
एक्ट्रेस की दूसरी पोस्ट..
तनुश्री ने एक वीडियो और शेयर किया, जिसमें किसी मशीन की आवाज सुनाई दे रहीं है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर कर लिखा कि- 'मैंने भी 2020 से लगभग हर दिन अजीब समय पर अपनी छत के ऊपर और अपने दरवाजे के बाहर इस तरह की तेज आवाजों और अन्य बहुत तेज धमाकेदार आवाजों का सामना किया है। मैं बिल्डिंग प्रबंधन से शिकायत करते-करते थक गई हूं और कुछ साल पहले हार मान ली है। अब मैं बस इसके साथ रहती हूं और अपने मन को विचलित करने और अपनी समझदारी बनाए रखने के लिए हिंदू मंत्रों वाले हेडफोन लगाती हूं। आज मैं बहुत अस्वस्थ थी, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि पिछले 5 सालों से लगातार तनाव और चिंता से निपटने के कारण मुझे क्रोनिक फटीग (थकान) सिंड्रोम हो गया है। सोचिए, कल मैंने पोस्ट किया था और आज यह। अब समझ जाओ सब लोग कि मैं किससे निपट रही हूं। और भी बहुत कुछ है जो एफआईआर में मेंशन करूंगी।'
View this post on Instagram