Rihanna lands in Mumbai on her private jet, welcom

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपाराजी को दिया फ्लाइंग किस

Rihanna 2nd tour in India: सिंगर रिहाना का भारत में दूसरा दौरा, पैपारीज को दिया फ्लाइंग किस..

Rihanna 2nd tour in India: मशहूर इंटरनेशनल सिंगर रिहाना 24 अप्रैल यानी का आज दूसरी बार भारत पहुंची। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, जैसे ही रिहाना एयरपोर्ट से बाहर आईं। उनका फैंस ने जोरों सोरो से स्वागत किया। वहीं पैपाराजी सिंगर को 'रीरी' कहकर पुकारा। रिहान ने जवाब में हाथ हिलाया और मुस्कुराई। फिर फ्लाइंग किस देते हुए कार के अंदर बैठ गई।

2024 में रिहाना आईं थी भारत

इससे पहले रिहाना साल 2024 में  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए भारत आईं थी। वो अनंत अंबानी के इंवेंट में शामिल होने के लिए 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं थी। फिर अगले दिन वापस लौट गई।

ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में होंगी शामिल 

सूत्रो के मुताबिक रिहाना मुंबई में होने वाले एक ब्यूटी ब्रांड से जुड़े इवेंट में शामिल होने आई हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया।   रिहाना जब आई उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और पोनीटेल, डार्क सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं रिहाना

रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था, जोकि 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ। 2007 में रिलीज हुआ गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्होंने  पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी पुरस्कार, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स, और 13 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स जीत चुकी हैं।

 

बारबाडोसा की रहने वाली हैं सिंगर

रिहाना कैरेबियाई देश बारबाडोस (Barbados) की रहने वाली हैं और एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका, डांसर, अभिनेत्री और व्यवसायी हैं। 2005 में करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने "अम्ब्रेला" और "डायमंड्स" जैसे चार्ट-टॉपिंग गानों से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी हासिल की। वो दुनिया की सबसे अमीर पॉप स्टार हैं।  उनका सौंदर्य ब्रांड फेंटी ब्यूटी (Fenty Beauty) और सेवेज एक्स फेंटी (Savage X Fenty) लिंजरी लाइन उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिला एंटरटेनर में से एक बनाती है।