Firing Near Kapil Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे के पास फिर हुई फायरिंग!
Firing Near Kapil Cafe: 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' के होस्ट मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित के सरे शहर में स्थित कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग की खबर सामने आई है। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई। इसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
इसके पहले भी कपिल शर्मा के कनाडा कैफे में फायरिंग की गई थी।
टायसन बिश्नोई से मिली धमकी
फायरिंग की इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हो रहा है। 'टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू' नामक फेसबुक अकाउंट से किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया है कि यह हमला एक चेतावनी है। पोस्ट में कपिल शर्मा और कैफे के मालिक दोनों को जान से मारने की सीधी धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस अभी इन दावों में कितनी सच्चई है उसकी जांच कर रही है।
साल 2025 में भी हुआ था हमला
यह पहली बार नहीं है जब इस कैफे को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले वर्ष 2025 में भी यहाँ फायरिंग हुई थी, जिसमें खिड़कियों के शीशे टूट गए थे और संपत्ति को काफी नुकसान पहुँचा था। बार-बार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कपिल शर्मा की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस ताजा विवाद और धमकी भरे पोस्ट पर अभी तक उनकी टीम या उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।