मनोरंजन
Ranveer Kapoor 43th Birthday: रणवीर का 43वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...
Ranveer Kapoor 43th Birthday: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर रणवीर कपूर का आज 43वां जन्मदिन है। एक्टर रणवीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई, महाराष्ट्र में कपूर परिवार में हुआ। रणवीर एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह के बेटे और राज कपूर के पोते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर राज कपूर है। एक्टर बचपन में बेहद शरारती थे।
Read More: Singer Rajvir Accident: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का हुआ एक्सीडेंट, इलाज जारी!
रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की और उनकी बेटी राहा है। बेटी के जन्म के बाद रणबीर ने अपनी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए, नॉनवेज और स्मोकिंग से दूरी बनाई।
कपूर खानदान का पढ़े-लिखे स्टार...
रणबीर कपूर कपूर खानदान के पहले ऐसे पुरुष सदस्य हैं जिन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की। 10वीं में 53.4% अंक पाने पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर को 1999 में फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मदद की थी। इसके बाद उन्होंने एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
View this post on Instagram
न्यूयॉर्क में फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का प्रशिक्षण..
रणबीर ने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से फिल्म मेकिंग और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से मेथड एक्टिंग का कोर्स किया। इसी दौरान उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘पैशन टू लव’ और ‘इंडिया 1964’ में अभिनय और निर्देशन किया।बॉलीवुड में करियर की शुरुआत...
2005 में मुंबई लौटने के बाद रणबीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। सेट पर उन्होंने पोंछा लगाया, लाइट फिक्स की और कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें भंसाली ने ‘सांवरिया’ (2007) में लीड रोल दिया। हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन रणबीर को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।पहली सुपरहिट और अंतरराष्ट्रीय पहचान...
‘वेक अप सिड’ (2009) और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ से रणबीर ने पहचान बनाई। 2011 में ‘रॉकस्टार’ उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी, जिसमें उन्होंने गिटार बजाना सीखा। इसके बाद 2012 में ‘बर्फी’ में उनका गूंगे-बहरे का रोल भारत से ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री बना।
View this post on Instagram