A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapo

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

Ranbir With Mother Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर का उनकी मां नीतू कपूर के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई का है, जब मां-बेटे पैपाराजी को पोज दे रहें थे। उस दौरान दोनों ने  'दादी की शादी' के गाने 'सेंटी' पर कुछ डांस स्टेप्स किए। इस दौरान नीतू कपूर ने बेट रणवीर कपूर को प्यार से गले लगाया। उन्हें दुलार किया।

रणबीर का मां के साथ वीडियो वायरल

रणबीर कपूर ने ब्यूटिफुल मदर नीतू कपूर के साथ रोड पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने लेमन कलर का शर्ट और ब्लू कलर की जीन्स पहन रखी है। वहीं नीतू कपूर ने डेनिम ब्लू जींस, व्हाइट-ब्लू शर्ट और ब्राउन कलर का प्लेजर पहन रखी थी। इस वीडियो के आते ही लोग रणबीर और उनके मां के बीच बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

नीतू कपूर को न्यू फिल्म जल्द होगी रिलीज

70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर बहुत सी मशहूर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’ और ‘धर्मवीर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ आने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 8 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आएंगी। रिद्धिमा इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं।

 

वहीं रणबीर कपूर की 'फिल्म रामायण' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।