A video showing Bollywood star Ranbir Kapoor angri

रणबीर कपूर का पैपराज़ी पर गुस्सा करने का वीडियो वायरल

रणबीर कपूर पैपाराजी पर जमकर बरसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

Ranbir Agressive Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है,  जिसमें वो पैपाराजी पर नाराज होते नजर आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रणबीर पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपनी मां नीतू कपूर की फिल्म  ‘दादी की शादी’ स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट में मुंबई पहुंचे थे।

रणबीर सिंह आखिर क्यों भड़के?

रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्टी के साथ ‘दादी की शादी’ स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे थे। लेकिन जब वेन्यू से वापस लौट रहे थे, तो इस दौरान पैपाराजी ने तस्वीरें लेते हुए आलिया को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ में कैमरों की धक्का- मुक्की से रणबीर परेशान हो गए, जिसके बाद पैपाराजी को पीछे हटने को कहा। पैपाराजी पर गुस्सा करते भी नजर आएं।

एक्टर ने खो दिया था आपा

वीडियो साफ दिखाई दे रहा है कि वहां काफी भीड़ थी और रास्ता भी लगभग ब्लॉक हो चुका था। रणबीर के बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं था, ऐसे में रणबीर का गुस्सा होना लाजमी है। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया कि- रणबीर ने अपना आपा खो दिया था।

लेकिन कुछ देर बाद रणवीर ने पैपाराजी से नाराज होते हुए कहा कि- 'आप लोगों को फोटो चाहिए ना, तो थोड़ा पीछे हटो' लेकिन फिर उन्होंने पैपाराजी को पोज भी दिए।

यूजर्स ने कुछ इस तरह दी प्रतिक्रियाएं

फैंस ने रणबीर कपूर का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि - 'जब पैपराज़ी सेलेब्स को "अशिष्ट" दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन खुद "सीमाओं" का मतलब नहीं समझते। उन्होंने सही काम किया।' , दूसरे ने लिखा कि- 'Ranbir did right 👏🔥❤️'।